तिराहे पर मनमानी पार्किंग मालवाहकों पर की सख्ती

Must Read

कोरबा। ट्रैफिक पुलिस ने कुसमुंडा के इमली छापर चौराहा में मनमानी तरीके से भारी वाहनों को पार्क करने पर सख्त कार्रवाई की। यहां कई मल्टी व्हीकल पर लॉक लगाने के साथ जुर्माना वसूल किया गया।
एक तो पहले से ही इस क्षेत्र में जाम की समस्याएं हो रही है, और गर्मी के मौसम में जनता इन कारणों से परेशान है। किसी तरह विकल्प निकालने का काम पुलिस ने किया ताकि लोगों को कुछ हद तक राहत दी जा सके। इस बीच ऐसे मामले प्रकाश में आ रहे हैं जबकि कोयला लोड गाडिय़ों को यहां वहां खड़ा कर दिया जा रहा है। इस वजह से आवागमन में समस्याएं हो रही है और जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के दौर में कहीं पर भी घंटे से लेकर मिनट तक इंतजार करना लोगों को काफी भारी लग रहा है ऐसे में मनमानी पार्किंग सर दर्द बड़ा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी एक शिकायत पर इमली छापर तिराहा के आसपास कई गाडिय़ों पर लाक की कार्रवाई की। कुछ देर के बाद लोग आपत्ति जताने पहुंच गए जिस पर उन्हें बताया गया की कार्रवाई का आधार क्या है और यह जरूरी क्यों है। पुलिस ने कहा कि सभी क्षेत्रों में मनमानी पार्किंग को लेकर अभियान लगातार चलेगा और इसमें किसी भी प्रकार से सहूलियत नहीं दी जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

विशेष ग्राम सभाओं में विकास की प्राथमिकताओं पर हुआ मंथन, जनभागीदारी से गांवों के समग्र विकास का संकल्प

कोरबा,05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में...

More Articles Like This