कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो खराब फल नष्ट,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा । शहर में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न फल दुकानों में जांच कर लगभग 28 किलो खराब फल नष्ट करवाए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पुराना बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड और बुधवारी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान राजा नारियल पानी एवं फ्रूट सेंटर, राजेश फ्रूट सेंटर, सर्वमंगला फ्रूट सेंटर, माँ शारदा फ्रूट सेंटर और चौरसिया फ्रूट सेंटर सहित कुल 11 दुकानों की जांच की गई।

जांच के दौरान दुकानों में 15 किलो आम, 4 दर्जन केले, 2 किलो अनार और 7 किलो खरबूजा खराब अवस्था में पाए गए, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था। विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी खराब फलों को नष्ट करवाया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत की जा रही है। यह अभियान 28 और 29 मई 2026 तक जारी रहेगा।

अभियान के दौरान टीम द्वारा कृत्रिम मिठास (सैकरीन) के उपयोग और कार्बाइड से फल पकाने जैसे अवैध तरीकों की भी जांच की जा रही है। जिन दुकानदारों के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल लाइसेंस बनवाने के निर्देश देते हुए भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

- Advertisement -
Latest News

महापौर जीवर्धन चौहान ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This