सुबह चार बजे हुए सड़क हादसे में 43 बस यात्री घायल,बच्ची की मौत

Must Read

दुर्ग: दुर्ग से पूरी जा रही यात्री बस महासमुंद के घंटेश्वरी मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई. इस दौरान बस में सवार करीब 43 यात्री घायल हुए हैं. वहीं एक बच्ची की मौत हो गई।

नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर के पास हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. बता दें, नेशनल हाईवे में करीब दो दिनों से खराब हालत में ये ट्रक खड़ा था. आखिर इस ट्रक को वहां से क्यों नहीं हटाया गया यह अपने आप में गंभीर प्रश्न हैं।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This