कोरबा। कोरबा विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर जिले की गंभीर रेल समस्याओं एवं प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। समिति ने कलेक्टर को अवगत कराया कि हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार 7 से 17 जून तक कोरबा से संचालित होने वाली अधिकांश यात्री रेलगाड़ियां रद्द रहने की संभावना है। पहले से ही कोरबा क्षेत्र में रेल सुविधाएं अत्यंत सीमित हैं, ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से आम यात्रियों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों तथा नौकरीपेशा लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कोरबा विकास समिति ने कलेक्टर से आग्रह किया कि उनके नेतृत्व एवं उपस्थिति में बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के साथ शीघ्र बैठक आयोजित की जाए, ताकि कोरबा की रेल समस्याओं, लगातार हो रही ट्रेन कटौती तथा यात्रियों की परेशानियों पर प्रभावी समाधान निकाला जा सके। कलेक्टर ने समिति की मांगों को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर जो भी संभव होगा, कोरबा के हित में सर्वोत्तम प्रयास करेंगे। कोरबा विकास समिति ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन एवं रेलवे अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से कोरबा की रेल सुविधाओं में सुधार होगा तथा प्रस्तावित रद्दीकरण से आम जनता को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में समिति के सदस्य कमलेश यादव, मुरलीधर मखीजा, श्रीकांत बुधिया, हरीश परसाई, हितानंद अग्रवाल, योगेश जैन, नरेंद्र अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,अंकित सावलानी, अखिल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Must Read
Previous article
Latest News
🎥 Sunday Special: आखिर कोरबा में हर साल क्यों भरता है पानी? 30 साल पीछे चलिए और समझिए पूरी कहानी ,देखिए विडिओ
कोरबा। स्वागत है आपका JB News Korba में। आज हम आपके लिए रोज की सामान्य खबरों से कुछ हटकर...

















