दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देगी राज्य सरकार, किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि: मुख्यमंत्री साय,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में धान के साथ-साथ दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष पहल कर रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन किसानों की आय बढ़ाने के लिए नकदी फसलों के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दलहन और तिलहन फसलों की खेती किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो सकती है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि जो किसान पहले से दलहन और तिलहन की खेती कर रहे हैं, उन्हें प्रति एकड़ 10 से 11 हजार रुपये तक की आदान सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा, जो किसान धान के रकबे को परिवर्तित कर दलहन या तिलहन की खेती अपनाएंगे, उन्हें प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का लक्ष्य फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार और वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और कृषि अधिक लाभकारी बन सके।

- Advertisement -
Latest News

🔴 कोरबा में अंधे कत्ल का 48 घंटे में खुलासा, जली हुई महिला की हुई पहचान हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा...

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास 8 अगस्त को मिले अज्ञात जले हुए महिला के शव...

More Articles Like This