तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, भूपेश बघेल की अगुवाई में थाना घेराव के बाद FIR दर्ज!

Must Read

रायपुर (तिल्दा-नेवरा): अल्दा और देवरी गांव में फर्जी NOC जारी करने के मामले ने अब एक बड़े राजनीतिक आंदोलन का रूप ले लिया है। सरपंच और सचिव की तानाशाही और धोखाधड़ी के खिलाफ ग्रामीण और स्थानीय कांग्रेस कमेटी ने आज आर-पार की लड़ाई लड़ते हुए तिल्दा-नेवरा थाने का घेराव किया। 4 घंटे के धरने के बाद झुका प्रशासन दीनदयाल चौक से किसानों और ग्रामीणों की विशाल रैली शुरू होकर थाने पहुंची।लगभग 4 घंटे तक चले भारी धरने और प्रदर्शन के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा।

अल्दा ग्राम के दोषियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।देवरी ग्राम के दोषियों पर दो दिन बाद जांच प्रतिवेदन आने पर FIR दर्ज की जाएगी। 25 गांवों के किसान हुए शामिल, दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान इस बड़े प्रदर्शन में अल्दा और देवरी सहित आस-पास के लगभग 25 गांवों के किसान और ग्रामीण भारी संख्या में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने खुद इस आंदोलन की कमान संभाली। उन्होंने पूर्व में महापंचायत के दौरान किसानों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया था। पूर्व अध्यक्ष (पाठ्य पुस्तक निगम) शैलेश नितिन त्रिवेदी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी जमीन पर उतरे। आज तिल्दा नेवरा में कांग्रेसियो का जमावड़ा रहा। जनक राम वर्मा, भाटापारा विधायक, तुकाराम चंद्रवंशी, उद्यो राम वर्मा, अजितेश शर्मा के, बलदाऊ साहू के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अतिरिक्त बल तैनात पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी और भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए थाने और आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। आज का पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।

- Advertisement -
Latest News

SECL की गेवरा परियोजना के तहत,रोजगार में हक की लड़ाई तेज: भिलाई बाजार के मूलनिवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा :- जिले के भिलाई बाजार क्षेत्र के ग्रामवासियों ने अपनी जमीन और आजीविका पर पड़े प्रभाव को लेकर अब...

More Articles Like This