“संविधान हत्या दिवस” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले— आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा/रायपुर। 25 जून को मनाए जा रहे “संविधान हत्या दिवस” के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन सरकार द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया, जिसके चलते लोकतंत्र की हत्या हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान जितने भी गैर-कांग्रेसी नेता थे, उन्हें जेल में डाल दिया गया और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकार छीन लिए गए।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ऐसा दौर था, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए, विपक्ष की आवाज़ दबाई गई और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि इस दिन को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में याद करने का उद्देश्य देश की जनता को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
JB News Korba | मनीष जायसवाल की रिपोर्ट

- Advertisement -
Latest News

CG: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने के प्रयास का आरोप,देखिए विडिओ

डोंगरगढ़: राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई...

More Articles Like This