दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी,देखिए विडिओ

Must Read


जेबी न्यूज़ कोरबा | मनीष जायसवाल
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जोंगरा गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश एक 25 वर्षीय युवती के घर पहुंचे। आरोपियों ने युवती को नाम लेकर घर से बाहर बुलाया और बाहर आते ही उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं।


गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और साइबर टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें — JB News Korba के साथ।
— मनीष जायसवाल, JB News Korba

- Advertisement -
Latest News

मातृत्व नीलामी पर चढ़ा, खरीदार पूंजीपति निकले: पत्थलगांव बना ‘बच्चा बिक्री’ का नया हॉटस्पॉट!

पत्थलगांव। "माता कुमाता नहीं होती..."—लीजिए, इस सदियों पुरानी घिसी-पिटी कहावत पर पत्थलगांव के तिलडेगा (शांतिपारा) से एक करारा तमाचा...

More Articles Like This