दो ट्रैलर के बीच हुई टक्कर एक चालक मृत-भालूमोड़ के पास हुआ हादसा,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास घटित एक भीषण सड़क हादसे में दो तेज ट्रैलरो की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह के समय हुआ जब दोनों ट्रैलर एक-दूसरे की ओर आ रहे थे। नियंत्रण खोने के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रैलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कटर की मदद से ट्रैलर की केबिन काटी और चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान कर दी गयी परिजनों को सूचना


मृतक की पहचान कर पुलिस ने मृतक के परिजनों और वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। हादसे के बाद दूसरे ट्रैलर चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

फरार ट्रैलर चालक की तलाश जारी


पुलिस अब फरार ट्रैलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज करने की तैयारी

फरार ट्रैलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज किया जाएगा। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। कटघोरा थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और लापरवाही न बरतें।

- Advertisement -
Latest News

बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत…ट्रेलर ने मारी टक्कर…मरकाटोला घाट पर हुआ एक्सीडेंट,देखिए विडिओ

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला घाट के...

More Articles Like This