कोरबा ब्रेकिंग: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े वारदात का लाइव वीडियो आया सामने…..

Must Read

कोरबा.   कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे सोमवार दोपहर एक हमाल की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। चबूतरे पर सो रहे हमाल के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है जो हमाली का काम करता था। पुलिस के अनुसार मृतक और उसके साथ रहने वाला एक अन्य हमाल, जो नशे का आदी बताया जा रहा है, के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर वारदात के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Latest News

हाथियों के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, पत्थरबाजी और पटाखों से मचाई अफरा-तफरी, कार्रवाई की तैयारी

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्रा टांगर में हाथियों को भगाने के दौरान कुछ बच्चों और...

More Articles Like This