सरस्वती शिशु मंदिर, शिवनगर रूमगरा में माँ सरस्वती मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न

Must Read

रथ यात्रा के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन
मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं में सहयोग की घोषणा की

कोरबा। रथ यात्रा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, शिवनगर रूमगरा में प्रस्तावित माँ सरस्वती मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के अनुसार आयोजित इस धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र देवांगन (निर्विरोध पार्षद, नगर पालिक निगम कोरबा, पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं दुर्ग संभाग प्रभारी) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश जायसवाल (प्रांत प्रमुख, वनांचल शिक्षा सेवा न्यास, छत्तीसगढ़) शामिल हुए। कार्यक्रम में वीरेंद्र मिश्रा (संयोजक) एवं गोरेलाल चंद्रा (कोषाध्यक्ष) भी मंचासीन रहे।
भूमि पूजन का शुभ कार्य नरेश जायसवाल के करकमलों से वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने माँ सरस्वती का पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की सफलता एवं क्षेत्र में ज्ञान, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रसार की कामना की।

ज्ञान और संस्कार का बनेगा प्रेरणा केंद्र
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिसर में बनने वाला माँ सरस्वती मंदिर विद्यार्थियों के लिए केवल आस्था का केंद्र ही नहीं होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का भी माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंदिर आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों का विकास समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है और इस दिशा में उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम के समापन पर माँ वीणावादिनी से प्रार्थना की गई कि वे सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा प्रस्तावित मंदिर ज्ञान, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत बनकर समाज को नई दिशा प्रदान करे। इस अवसर पर फागुराम खैरवार, शिवलाल सिंह, गोरेलाल चंद्रा, वीरेंद्र मिश्रा, कृष्णा यादव, भरत पाल, श्रीमती ऋतु साहू, श्रीमती जमुति कश्यप, श्रीमती सुशीला जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

रामलीला मैदान स्थित श्री गुंडिचा मंदिर में हुई भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र की स्थापनाबालकोनगर। भगवान जगन्नाथ की...

More Articles Like This