इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Must Read

कोरबा। इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा के वर्ष 2026–2027 के पदस्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह का आयोजन 18 जुलाई को होटल आशीर्वाद इन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ लेकर क्लब की जिम्मेदारियां संभालीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ इनर व्हील की संस्थापक मार्गरेट गोल्डिंग को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात निवर्तमान कार्यकारिणी के सेवा कार्यों एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और नई टीम को कार्यभार सौंपा गया।

समारोह में वर्ष 2026–2027 के लिए श्रीमती मंदीप भाटिया ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष श्रीमती भारती अरोड़ा, सचिव श्रीमती चरणजीत कौर, संपादक श्रीमती रीता क्षेत्रपाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सिमरन कौर तथा आई.एस.ओ. श्रीमती तरनजीत कौर को दायित्व सौंपे गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंदीप भाटिया ने कहा कि उनकी टीम सेवा, मित्रता और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।

समारोह में क्लब की सदस्याओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, अल्पाहार एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। नई कार्यकारिणी को सभी सदस्यों ने सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Latest News

NEET प्रदर्शन: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाया; अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई हिरासत में,देखिए विडिओ

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा...

More Articles Like This