रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश की पारंपरिक कला और स्थानीय वस्त्रों को बढ़ावा देने की दिशा में ‘कौशल फैब’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया अनुष्का सोम की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सुकमा जिले की पुनर्वासित बेटियों ने भी सहभागिता की। उन्होंने कोसा और खादी से तैयार किए गए आकर्षक परिधानों को पहनकर आयोजित फैशन शो में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छत्तीसगढ़ में निर्मित कोसा और खादी के वस्त्रों को व्यापक पहचान मिलेगी। साथ ही प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को देशभर में प्रचार-प्रसार का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार वस्त्रों को फैशन और आधुनिक मंच से जोड़ने से कारीगरों और बुनकरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे प्रदेश की पारंपरिक कला, संस्कृति और हुनर को नई पहचान दिलाने में मदद मिलेगी

JB News Korba | मनीष जायसवाल















