सड़क हादसों में बालक व राज मिस्त्री की मौत , कटघोरा व करतला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

Must Read

कोरबा। जिले के अलग अलग क्षेत्र में कुछ ही घंटे के भीतर दो सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है। मामले में अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की है।

पहली घटना करतला थानांतर्गत ग्राम ढोंढ़ातराई में रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि उरगा थानांतर्गत ग्राम सलिहाभांठा में अनूप सिंह गोंड़ निवास करता है। उसका पुत्र नंदलाल भूपदेवपुर रायगढ़ के किसी कंपनी में काम करता है। उसके साथ रहकर छोटा भाई आर्यन 11 वर्ष पढ़ाई करता था। नंदलाल अपने छोटे भाई के साथ बाइक में सवार होकर चांवल लेकर सलिहाभांठा आ रहा था। वे ढोंढ़ातराई के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की हेड लाइट की तेज रोशनी से नंदलाल की आंखें चौधिंया गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से जा टकराई। विद्युत पोल के सपोट तार में फंसने ने आर्यन की आंख व माथे में गंभीर चोटें आई, जबकि नंदलाल भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन फानन दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत आर्यन को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दूसरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा बाइपास मार्ग मे घटित हुई। कटघोरा स्थित कॉलेज के समीप बस्ती में ब्रिजमोहन यादव निवास करता है। उसका पुत्र परमेश्वर यादव 22 वर्ष एक ठेकेदार के पास राजमिस्त्री का काम करता था। वह रविवार को ठेकेदार के कहने पर कुछ मजदूरों को वेतन देने उनके घर गया था, जहां से देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान परमेश्वर सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने परमेश्वर को आनन फानन उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में दाखिल कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस ने मेमों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए मृतकों के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This