जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे स्कूली बच्चे, पुल के अभाव में बढ़ा हादसे का खतरा,देखिए विडिओ

Must Read


सरगुजा। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच लखनपुर क्षेत्र के तुनगुरी अहीरपारा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां पुल नहीं होने के कारण स्कूली बच्चे और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करने के लिए मजबूर हैं।


सामने आए वीडियो में स्कूली बच्चे तेज बहाव वाले नाले को पार करते नजर आ रहे हैं। बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने से हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है। लंबे समय से पुल की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द पुल या सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
JB News Korba | Chhattisgarh | Manish Jaiswal
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए JB News Korba को Subscribe करें, खबर को Like करें, Comment करें और अपने परिचितों के साथ Share करें।

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩 🚨 कोरबा से बड़ी खबर 🚨 🟩🟨🟥🔴 कोतवाली पुलिस का बदमाशों और वारंटियों पर शिकंजा!

🔥 09 वारंटी एवं बदमाश गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश🚔 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने की...

More Articles Like This