जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने किया मेगा एआई बिजनेस ट्रेनिंग का आयोजन

Must Read

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसायियों, उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों एवं प्रोफेशनल्स के लिए “द मेगा बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स फॉर बिजनेस ग्रोथ” विषय पर मेगा बिजनेस ट्रेनिंग का सफल आयोजन होटल ब्लू डायमंड, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक पुणे के प्रसिद्ध ऑथर एवं कॉर्पोरेट ट्रेनर श्री गोल्डी अंबवानी रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी एवं प्रैक्टिकल उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि एआई की सहायता से व्यवसाय को किस प्रकार सशक्त, स्वचलित एवं गतिशील बनाया जा सकता है। श्री गोल्डी अंबवानी को 15 से अधिक वर्षों और 1000 से अधिक ट्रेनिंग सेशंस का अनुभव प्राप्त है।

ट्रेनिंग के दौरान प्रतिभागियों को एआई के विभिन्न टूल्स के माध्यम से दैनिक बिजनेस कार्यों को आसान बनाने, समय की बचत करने तथा बिजनेस ग्रोथ में एआई के प्रभावी उपयोग के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने ट्रेनिंग में विशेष उत्साह एवं रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री योगेश जैन, अध्यक्ष जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा, विशिष्ट अतिथि सीए आशीष खेतान, श्री विजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायंस इंटरनेशनल, पूर्व अध्यक्ष श्री सजन अग्रवाल, पूर्व जोन अध्यक्ष सीए अमर अग्रवाल, श्री शुभम अग्रवाल प्रतिष्ठित व्यवसाय अग्रणी, श्री रोहित असरानी प्रतिष्ठित व्यवसाय अग्रणी, श्री नरेंद्र अग्रवाल, श्री आनंद अग्रवाल, जोन उपाध्यक्ष अंकित टमकोरिया, सनी मित्तल, उत्कर्ष अग्रवाल, राजन बरनवाल, राम कुमार सोनी, अभिषेक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, अभिषेक अग्रवाल, अंश अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सीए पलाश रेलवानी, प्रियम अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल एवं ज्योति बाला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसके साथ ही आयोजित नेटवर्किंग हाई-टी ने प्रतिभागियों को अनौपचारिक रूप से संवाद एवं नेटवर्किंग का अवसर प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एआई के बारे में जानकारी देना नहीं, बल्कि व्यवसायियों को यह समझाना था कि वे एआई को अपने दैनिक बिजनेस में वास्तविक रूप से कैसे लागू कर सकते हैं।

कार्यक्रम ने बिजनेस ट्रेनिंग के साथ-साथ व्यवसायिक नेटवर्किंग, संवाद एवं नए व्यावसायिक अवसरों का एक प्रभावशाली मंच प्रदान किया।

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩🚨 कोरबा से बड़ी खबर,🚧 सोनालिया फाटक अंडरब्रिज का सपना अब होगा साकार! 🚧🚧 देखिए विडिओ

🔴 मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से निर्माण की तैयारियां तेज🟢 मौके पर पहुंची JCB और मजदूरों की टीम🔵...

More Articles Like This