निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निहारिका स्थित निवास पहुंचे। मंत्री के आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आत्मीय अभिनंदन किया।

इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसेवा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। मंत्री केदार कश्यप की आत्मीय मुलाकात और सीधे संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, विपणन संघ अध्यक्ष भोजराम देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री के मार्गदर्शन को उत्साहवर्धक बताते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

JB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal
ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए JB News Korba को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें, कमेंट करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

JBNewsKorba #KorbaNews #KedarKashyap #HitanandAgrawal #BJP #Korba #Chhattisgarh #BJPNews #ManishJaiswal #PoliticalNews

- Advertisement -
Latest News

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार — एल्यूमिनियम फ्रेम और लोहे का सब्बल बरामद,देखिए विडिओ च और

कोरबा। थाना कोतवाली क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी की दो घटनाओं...

More Articles Like This