कोरबा में राखी बाजार की धूम, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
कोरबा। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर कोरबा शहर के बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। जगह-जगह राखी की दुकानें सज चुकी हैं और एक ही स्थान पर राखियों की पूरी दुकानें लगाए जाने से ‘राखी बाजार’ में खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। बाजार में रंग-बिरंगी राखियों और उपहारों की भरमार है, वहीं खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ भी उमड़ रही है।
राखी बाजार में व्यापारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस साल राखी का कारोबार काफी अच्छा चल रहा है, हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हुई तेज बारिश के कारण व्यापार कुछ प्रभावित हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि यदि बारिश थमती है और मौसम साफ रहता है, तो आने वाले दिनों में कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।
आज कोरबा के बाजारों में लोगों की अच्छी भीड़ दिखाई दी। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही। लंबे समय से हो रही बारिश के बीच आज मौसम थोड़ा खुला तो लोग घरों से निकलकर रक्षाबंधन की खरीदारी करने बाजार पहुंचे। पूरे शहर में त्योहार को लेकर उत्साह और चहल-पहल साफ नजर आई।

रक्षाबंधन को लेकर कोरबा में उत्साह चरम पर है। अब सभी की नजर मौसम पर है—यदि बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बाजारों की रौनक और भी बढ़ सकती है।
🎥 JB News Korba Chhattisgarh | मनीष जायसवाल
👍 Like करें | 💬 Comment करें | 🔔 Subscribe करें | 🔄 Share जरूर करें
JB News Korba की ओर से आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

















