कोरबा। प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार संजीत सिन्हा की माताजी श्रीमती शांति देवी (78 वर्ष) का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले करीब डेढ़ माह से अस्वस्थ थीं और बीते 10 दिनों से बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में उपचाररत थीं। उपचार के दौरान रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीमती शांति देवी, स्वर्गीय नकुलेश्वर प्रसाद की पत्नी थीं। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री एवं नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
श्रीमती शांति देवी के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लब के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
अंतिम यात्रा:
उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे उनके निज निवास ‘शांति निवास’, टी.पी. नगर, कोरबा (एसबीआई मेन ब्रांच के पास) से निकलेगी। अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

















