हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सार्वजनिक पूजा समितियों पर कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। हिंदू नारायणी सेवा समिति कोरबा द्वारा सार्वजनिक पूजा समितियों पर हिंदू धर्म की मान्यताओं के विपरीत गतिविधियां किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने ऐसे मामलों में तत्काल रोक लगाकर संबंधित समितियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


ज्ञापन में समिति ने आरोप लगाया कि कुछ सार्वजनिक पूजा समितियों द्वारा भगवान की प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ कर बाल रूप, एआई एवं अन्य स्वरूपों में प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इसके अलावा पूजा पंडालों में छोटे बच्चों को उल्टे-सीधे, अभद्र एवं फिल्मी गानों पर डांस करवाने की शिकायत भी की गई है।


समिति ने यह भी आरोप लगाया कि सार्वजनिक पूजा समितियों द्वारा झांकियों में भगवान के स्वरूप का मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है तथा सड़कों पर भगवान की प्रतिमाएं रखकर आवागमन प्रभावित होता है। ज्ञापन में पूजा पंडालों में साउंड सिस्टम के माध्यम से फिल्मी, अभद्र एवं अनुचित गाने बजाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई।


विसर्जन के दौरान डीजे में कथित रूप से अभद्र एवं फिल्मी गाने बजाने तथा कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग करने का आरोप लगाते हुए समिति ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की।
हिंदू नारायणी सेवा समिति ने कलेक्टर से मांग की कि सार्वजनिक पूजा समितियों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन पर समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
JB News Korba | Manish Jaiswal
खबर पसंद आए तो चैनल को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share जरूर करें।

JBNewsKorba #ManishJaiswal #KorbaNews #Korba #ChhattisgarhNews #HinduNarayaniSena #KorbaNewsUpdate #BreakingNews #JBNews #LatestNews

- Advertisement -
Latest News

🚨 गुरु गद्दी विवाद में नया मोड़: मालती किन्नर के निधन के बाद दो गुट आमने-सामने, जान से मारने की धमकी का आरोप,देखिए विडिओ

कोरबा। किन्नर समाज में गुरु गद्दी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। स्वर्गीय मालती...

More Articles Like This