पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

Must Read

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए पोस्टरों को बुधवारी जैन चौक पर असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर निशाना बनाया। रातोंरात जैन चौक के चारों ओर लगाए गए पोस्टर और फुटपाथ की रेलिंग पर लगी प्रचार सामग्री फाड़ दी गई। सुबह मौके पर पोस्टरों का केवल ढांचा नजर आया। हैरानी की बात यह रही कि आसपास लगे दूसरे बैनर-पोस्टर सुरक्षित रहे।

सीसीटीवी खंगालने की जरूरत

जैन चौक और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए तो रात के समय पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान हो सकती है। सरकारी आयोजन के प्रचार के लिए सार्वजनिक स्थान पर लगाई गई सामग्री को नुकसान पहुंचाने के मामले में नगर निगम और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह अब देखने वाली बात होगी। घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

CG BREAKING : कोरबा के लेमरू में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ से लटके मिले शव’ इलाके में फैली सनसनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी...

More Articles Like This