कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरबा के गांधी चौक में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कीया गया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष, महिला कांग्रेस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. चरणदास महंत ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और जनसेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि हमें गांधी जी के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
JB News Korba | Manish Jaiswal
Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share जरूर करें।

















