सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर पहुंची यात्रा
कोरबा। जन-सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा” के कोरबा जिले में आगमन पर उरगा चौक एवं भैसमा-उरगा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा में शामिल युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर तथा फूलों की माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा और सेवा भावना से प्रेरित यह बाइक यात्रा सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।


वडनगर से वाराणसी तक आयोजित यह यात्रा जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कुलसिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष किशन साव, कमलेश अनंत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, जिला मंत्री अजय कंवर, अर्जुन गुप्ता, मोंटी पटेल, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, पवन कंवर सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यात्रा का कोरबा में स्वागत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
📍 उरगा चौक, कोरबा
🎤 JB News Korba | Manish Jaiswal
Subscribe करें | Like करें | Comment करें | Share करें


















