15 से 20 अक्टूबर तक घंटाघर मैदान में सजेगा रामलीला और दशहरा मेला, नगर निगम कोरबा कर रहा भव्य आयोजन

Must Read

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा लगातार दूसरे वर्ष भव्य श्री रामलीला एवं दशहरा उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह आयोजन 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के दिन संपन्न होगा। घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेसवार्ता के माध्यम से आयोजन की जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है।

आयोजन का मुख्य -उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवन लीला और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों का कहना है कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज के लिए आदर्श है। उनकी जीवन गाथा धर्म, सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों से परिचित कराने और यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि अधर्म पर सदैव धर्म की विजय होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा होने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए संचालित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ का भी उल्लेख किया गया। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के हजारों नागरिक अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।

आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान श्रीराम के आदर्शों का विशेष महत्व है। उनके आदर्श कालजयी हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इसी उद्देश्य से नगर निगम द्वारा रामलीला एवं दशहरा उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नागरिक भगवान श्रीराम की जीवन लीला का दर्शन कर सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्राप्त करें।

नगर पालिक निगम कोरबा की ओर से क्षेत्र की जनता से अपील की गई है कि वे 15 से 20 अक्टूबर तक घंटाघर मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की रामलीला में पहुंचे अभिनेता शोभिनव सत्या, महापौर और आयुक्त ने किया भव्य स्वागत

नैनीताल के कैंची धाम और नीम करोली बाबा से जुड़ी फिल्म अंश’ के मुख्य कलाकार का कोरबा आगमन, रामलीला...

More Articles Like This