कोरबा। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने इमलीडुग्गू एवं राताखार क्षेत्र में मारपीट करने और उत्पात मचाने के मामलों में चार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास निर्मलकर उर्फ लक्की (25 वर्ष), राजा उर्फ खेसखास वर्मा (23 वर्ष), कृष्ण चंद्र (22 वर्ष) और प्रकाश साहू (20 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी राताखार क्षेत्र के निवासी हैं।
कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, कोरबा के समक्ष पेश किया, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।
कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि मारपीट, उपद्रव या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।















