कोरबा। जिले में अवैध सट्टा-जुआ के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 25 नवंबर 2026 को पुलिस ने पुराना बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने के आरोप में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 1,350 रुपये नगद, सट्टा-पट्टी लिखने में इस्तेमाल की जाने वाली डायरी, रजिस्टर, कॉपियां, पेन और मोबाइल में सट्टे से संबंधित स्क्रीनशॉट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- चिंटू केवट, उम्र 21 वर्ष
- सुजल चौहान, उम्र 20 वर्ष
- मेवालाल चौहान, उम्र 38 वर्ष
- भानु यादव, उम्र 21 वर्ष
- घासीदास, उम्र 56 वर्ष
- पप्पू सिंह, उम्र 55 वर्ष
- भंवर सिंह केवट, उम्र 58 वर्ष
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जिले में अवैध सट्टा-जुआ और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस कार्रवाई से कोरबा में सट्टा कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लग पाएगा? क्या इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुंचेगी?
देखते रहिए क्षेत्र की हर बड़ी खबर और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी अपडेट।
खबर: मनीष जायसवाल















