रायपुर : CG Election 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के तहत भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने आज रायपुर नाका स्थित गुरुनानक स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
CG Election 2025 : मतदान के बाद जनता से की अपील
मतदान के बाद सरोज पांडेय ने लोगों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।
भाजपा की जीत का जताया भरोसा
सरोज पांडेय ने दावा किया कि जनता भाजपा की विकास नीतियों पर भरोसा जता रही है और इस चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता मिलेगी।
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह
दुर्ग समेत पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं और मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
सरोज पांडेय का मतदान केंद्र पर पहुंचना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक रहा, और पार्टी समर्थकों ने पूरे जोश के साथ चुनाव में जीत का दावा किया।















