हमारी जीत पक्की है : मीनल चौबे, नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की जीत

Must Read

रायपुर। रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। रिजल्ट का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं 12:00 बजे तक चीजें क्लियर हो जाएंगी। पॉजिटिव फीडबैक मिला है। जब तक परिणाम ना आ जाए कुछ कह नहीं सकते। वोटिंग के दिन गड़बड़ी हुई, लोग परेशान हुए लेकिन जीत को लेकर आश्वस्त हूं ।सब के फीड बैक मिल रहे हैं, भाजपा का महापौर बन रहा है। वोटिंग पर्सेंटेज कम है उसका असर दोनों पार्टी पर पड़ेगा। लोग भाजपा को वोट देने निकले थे, कई लोगों को उनके नाम नहीं मिले। वोटिंग परसेंट बढ़ता तो जीत का अंतर ज़्यादा होता पूरा भरोसा है जानता ने भाजपा का महापौर बनने मतदान किया है।

छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। EVM के वोट गिने जा रहे हैं। इससे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है। बता दें कि 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This