Monday, February 16, 2026

मुझे वोट देने वाले 1391 लोग पार्षद होंगे, सब मिलकर पुरानी बस्ती को कोरबा का “नंबर एक वार्ड” बनाएंगे : नूतन सिंह ठाकुर।

Must Read

कोरबा / कोरबा नगर वार्ड नंबर 6, पुरानी बस्ती के पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने अपनी जीत वार्ड की जनता के नाम करते हुए स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है, जो आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत मेरे सभी साथियों को को समर्पित करता हूं। पार्षद श्री ठाकुर ने कहा कि यहां “एक पार्षद” नहीं, मुझे वोट देने वाले “1391 लोग” पार्षद होंगे और सब मिलकर पुरानी बस्ती को कोरबा का “नंबर एक वार्ड” बनाएंगे।

पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने अपना “नूतन संकल्प” दोहराते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पुरानी बस्ती को कोरबा का नंबर एक वार्ड बनाएंगे। उसके लिए आप सभी ने जो सहयोग चुनाव में किया, आप से वही सहयोग वार्ड के विकास में भी चाहिए। आप सभी के आशाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। आप सभी को हृदय से धन्यवाद, बहुत-बहुत आभार।

कोरबा नगर निगम अंतर्गत नगरीय निकाय चुनाव 2025 में वार्ड नंबर 6 पुरानी बस्ती से भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता नूतन सिंह ठाकुर 743 वोट से विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस उम्मीदवार को शिकस्त दी, जिन्हें 648 वोट मिले। श्री ठाकुर जिला अधिवक्ता संघ के दो बार के सचिव भी हैं।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This