शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर मचा रहे थे शोर, पुलिस ने लिया एक्शन, 25 वाहन किया जब्त

Must Read

कोरबा/  हिंदू नववर्ष पर पुलिस ने कानफोड़ू बाइक साइलेंसर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाले 25 वाहनों को जब्त किया गया है। पकड़े गए वाहन मालिकों पर केस दर्ज किया गया है। वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है, और कोर्ट में पेश किया गया है।

आपको बता दें कि कोरबा जिले में 30 मार्च को हिंदू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कुछ बाइकर्स गैंग का आतंक सड़कों पर दिखा, ये गैंग गाड़ी में लगे हुए साइलेंसर को हटाकर अलग से मोडिफाई साइलेंसर लगाकर तीव्र आवाज निकाल रहे थे और लोगों को परेशान कर रहे थे। लोगों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने भी बिना देर किए ऑपरेशन साइलेंस” चलाया और अलग-अलग चौकी-थानों से 25 वाहनों को रोका गया जिसमें लापरवाही एवं नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कानूनी दंड संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।

CSP भूषण एक्का ने दी सख्त चेतावनी
शहर में सड़क पर स्टंटबाजी, ध्वनि प्रदूषण और लापरवाही एवं नियमों के उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि इस तरह कि हरकत दोबारा न दोहराए। दोबारा पकड़े जाने पर मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा वहीं पकड़े गए बाइक को सीधा नीलामी के लिए भेज दिया जाएगा।

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं। ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल ना करें। यदि कहीं मॉडिफाइड साइलेंसर बिक रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This