भाजपा मंडल उरगा की कार्यसमिति बैठक संपन्न, स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Must Read

कोरबा/उरगा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल उरगा की कार्यसमिति बैठक ग्राम कटबीतला में 04 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर संपन्न हुई, जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती (संविधान दिवस) तक पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल उरगा प्रभारी आकाश सक्सेना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और बूथ स्तर तक इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन साव ने भारतीय जनता पार्टी के पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों और उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, नागरिकता संशोधन कानून (CAA), तीन तलाक पर प्रतिबंध, राम मंदिर निर्माण, वक्फ बोर्ड संशोधन कानून सहित विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन साव, जिला पंचायत सदस्य शुष्मिता अनंत, जनपद सदस्य विजय पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले, भाजपा मंडल प्रतिनिधि ओम साहू, मंडल उपाध्यक्ष संतोष साहू, संजय वैष्णव, पवन कंवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश अनंत उपस्थित रहे।

इसके अलावा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्ना राजवाड़े, श्रवण पाटले, गोपाल पांडेय, क्षेत्रपाल पटेल, रामचरण राजवाड़े, दूजराम राजवाड़े, शंकर लाल राजवाड़े, लक्ष्मण पटेल, धरम मरार, रामावतार चंद्रा, रामप्रसाद राजवाड़े, हरप्रसाद राजवाड़े और महेत्तर लाल राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन

कार्यक्रम का संचालन संजय वैष्णव और पवन कंवर ने किया। बैठक के अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

यह बैठक संगठन की मजबूती और आगामी आयोजनों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This