कोरबा। अर्धरात्रि के समय कोरबा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रात्रि लगभग 11:00 बजे दीपका-कुचेना मोड़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार हिमांशु सिंह एवं शुभम सिन्हा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य दो युवकों को गंभीर हालत में स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की स्मृति में स्थानीय विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Must Read
Latest News
निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ
कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...
















