ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल से पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीणों को भारी परेशानी, सरपंच संघ ने जिला CEO को सौंपी ज्ञापन… देखे विडिओ-

Must Read

कोरबा।  ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पंचायतों का कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया है। 17 मार्च 2025 से शुरू हुई इस हड़ताल में सचिव अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, जिसके कारण अब तक नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायत का कार्यभार नहीं सौंपा जा सका है। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप पड़ गए हैं और ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए नवनिर्वाचित सरपंचों ने जिला कलेक्टर पहुंचे और जिला CEO को ज्ञापन दिया गया, इसी बीच पाली जनपद के सरपंच अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राज ने कहा कि सचिवों की हड़ताल के कारण पंचायतों में जनसुविधाओं का अभाव हो गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणजन राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने अथवा कटवाने, पेंशन हेतु आवेदन, जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे आवश्यक कार्यों के लिए भटक रहे हैं। कई पंचायतों में नल-जल योजना बंद पड़ी है, कहीं बोरिंग खराब होने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है, लेकिन मरम्मत कार्य भी रुका हुआ है।छत्रपाल सिंह राज ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक सचिवों की हड़ताल समाप्त नहीं होती, तब तक पंचायत सचिव का प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपा जाए, जिससे ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान हो सके और नवनिर्वाचित सरपंच अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This