एसईसीएल ने कलिंगा के सहयोग से कॉलेज पर चलाया बुलडोजर ,देखिए विडिओ

Must Read

भडक़े ग्रामीण बोले, बजा देंगे ईंट से ईंट

कोरबा। हरदीबाजार में एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने कलिंगा कंपनी के सहयोग से शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार के भवन के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया हैं। लोगों का आरोप है कि बिना नोटिस के यह कार्यवाही की गई। ग्रामीण इस पर भडक़े हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मनमाने रवैय्ये पर एसईसीएल को सबक सिखाएंगे।


इसी सिलसिले में स्थानीय लोगों ने ग्रामसभा की और एसईसीएल की हरकत की निंदा की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे हड़ताल करेंगे और खदान का काम रोक देंगे।

17 सूत्रीय मांग पत्र अंतर्गत प्रमुख मांगों में महाविद्यालय को मिनी स्टेडियम में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करना, हरदी बाजार से दीपका बायपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाना, ग्राम पंचायत में बड़े बोर खनन और खदान से निकलने वाले पानी को तालाबों में भरना आदि शामिल है।

ग्रामसभा में तहसीलदार, एसईसीएल अधिकारी और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हुए।हरदीबाजार के सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर ने आरोप लगाते हुए बताया कि एसईसीएल ने बिना सूचना दिए इस कार्यवाही को अंजाम दिया। भू-स्थापित अजय कुमार दुबे ने कहा कि छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं।

इसके बावजूद एक निजी कंपनी द्वारा मिट्टी खनन के दौरान महाविद्यालय भवन के हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व जनपद सदस्य सभापति मुकेश जायसवाल और भू-राजस्व अधिकारी रोशन मेश्राम उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This