कोरबा: युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

Must Read

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। नेहरू नगर में रहने वाली 26 वर्षीय प्रीति चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गुपचुप का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात प्रीति रोज की तरह काम से घर लौटी और सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा बंद होने पर उन्होंने छज्जा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां प्रीति का शव कपड़े से बने फंदे पर लटका मिला।

मृतका की मां चमरा राम चौहान, रेशम विभाग में कार्यरत हैं। मौके से एक छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This