Monday, February 16, 2026

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुये सीएम साय, परिवार को बंधाया ढांढस

Must Read

रायपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए रायपुर निवासी शहीद दिनेश मिरानिया को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं शहीद के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद मिरानिया के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम संस्कार में भाग लिया, जो प्रदेश की जनता और सरकार की ओर से गहरा सम्मान का प्रतीक है। इस दौरान सीएम ने शहीद के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “यह हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद क्षण है। शहीद दिनेश मिरानिया की वीरता और बलिदान को छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। पूरा प्रदेश उनके परिवार के साथ खड़ा है। उनके बलिदान को सदा याद रखा जाएगा।”

शहीद दिनेश मिरानिया की शहादत पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में पहुँचकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This