कटघोरा थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता, कोरियर ऑफिस और सूने मकान में हुई चोरी,

Must Read

कोरबा जिले में चोरों ने एक के बाद एक चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया है। पहले कोरियर कंपनी के ऑफिस से तिजोरी तोडक़र लाखों रुपए की नकदी चोरी की, वहीं सुतर्रा गांव में एक वनकर्मी के खाली पड़े मकान से भी कीमती जेवरात चोरी हो गए। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चोरी की पहली घटना जेंजरा के पास स्थित डेल्हीवेरी कोरियर कंपनी में हुई। यहां चोरों ने कोरियर कंपनी को अपना निशाना बनाया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर कार्यालय में घुसे और तिजोरी तोडक़र 1,17,000 रुपए नगद चुरा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। चोरी की दूसरी घटना सुतर्रा गांव में सामने आई है, जहां चोरों ने एक वनकर्मी के सूने मकान को निशाना बनाया। वनकर्मी अपने परिवार के साथ दशहरा उत्सव में गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर से हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। कुछ दिन पहले तुमान क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी हुई थी, जिसे पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस केवल मुख्य इलाकों पर ही नजर रखती है, जबकि गांव और दूरदराज इलाकों में रात के समय असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं।

- Advertisement -
Latest News

चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का रेड अलर्ट जारी

आषाढ़ और सावन के बाद मॉनसून की विदाई के समय भी देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज...

More Articles Like This