कोरबा में खनिज माफिया पर आधी रात गिरी प्रशासन की गाज: जोगीपाली रेत खदान पर बड़ा छापा, पोकलेन और हाईवा जप्त!

Must Read

कोरबा | जिला प्रशासन और खनिज विभाग की टीम ने रेत माफियाओं के सिंडिकेट को ध्वस्त करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बरपाली तहसील के ग्राम पंचायत जोगीपाली में धड़ल्ले से चल रहे अवैध रेत उत्खनन के काले कारोबार पर खनिज विभाग की टीम ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। मौके से भारी-भरकम चैन माउंटेन मशीन (पोकलेन) और हाईवा को रंगे हाथों जप्त किया गया है।

शिकायत मिलते ही एक्शन में टीम: मौके पर मचा हड़कंप

​बताया जा रहा है कि 26 मई को जिला प्रशासन को खुफिया शिकायत मिली थी कि जोगीपाली क्षेत्र में नदियों का सीना चीरकर जेसीबी, हाईवा और भारी मशीनों के जरिए अवैध रूप से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खनिज विभाग ने बिना वक्त गंवाए जाल बिछाया और पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर धावा बोल दिया।

खनिज विभाग की रेड पड़ते ही खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। माफिया के गुर्गे गाड़ियां छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया।

बड़ी जब्ती: छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत कड़ा शिकंजा

​जांच के दौरान जोगीपाली में अवैध उत्खनन के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए:

  • 01 चैन माउंटेन (पोकलेन) मशीन को सील कर दिया।
  • 01 हाईवा वाहन को जप्त कर लिया।

​संबंधित संचालकों और इस पूरे अवैध खेल में संलिप्त रसूखदारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गया है।

कलेक्टर और जिला प्रशासन की दो टूक: ‘सुधर जाएं माफिया, वरना जेल तय!’

​इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने माफियाओं को कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन या भंडारण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान अब और तेज होगा और जो भी नियमों को ताक पर रखकर पर्यावरण और राजस्व को नुकसान पहुंचाएगा, उसकी जगह सीधे जेल में होगी! खनिज माफियाओं में अब हड़कंप का माहौल है, देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद अगला नंबर किसका आता है!

- Advertisement -
Latest News

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी, जैव विविधता संरक्षण को बड़ी सफलता

रायपुर/बारनवापारा, 27 मई 2026:छत्तीसगढ़ के बारनवापारा अभयारण्य के देवपुर वन क्षेत्र से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े...

More Articles Like This