स्वस्थ नारी और संस्कारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Must Read


कोरबा। दिनांक 17 मई 2026 को श्री मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा शाखा द्वारा प्रांतीय गोरखाली समाज सी.जी. कोरबा की महिलाओं के साथ “स्वस्थ नारी, समृद्ध परिवार, सफल समाज” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, पारिवारिक संस्कार एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति स्वरूपा शाखा की अध्यक्षा श्रीमती पद्मिनी साहू की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती रजनी पांडे, कर अधिवक्ता श्रीमती भारती अरोरा, श्रीमती सुषमा दानी, श्रीमती ममता वासन, श्रीमती मीना पुरी एवं श्रीमती ललिता सिंह का गोरखाली खादा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।


डॉ. रजनी पांडे ने महिलाओं को PCOS, PCOD एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए विस्तृत जानकारी दी। वहीं श्रीमती भारती अरोरा ने डिजिटल युग में बच्चों को बेहतर संस्कार देने और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों ने वक्ताओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। कु. मुस्कान एवं शशि थामी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि श्रीमती माया थापा ने मधुर गायन से वातावरण को संगीतमय बना दिया।
प्रांतीय गोरखाली समाज की अध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुंग ने मंचस्थ अतिथियों के स्वागत-सत्कार में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती मीना पुरी एवं श्रीमती सुषमा दानी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


करीब 50 लोगों की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। अंत में श्रीमती माया थापा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

- Advertisement -
Latest News

विकासखंड स्तर पर गैर संचारी रोग अंतर्गत लोक कला आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

कोरबा  18 मई 2026। जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से कटघोरा विकासखंड...

More Articles Like This