भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय पहुंची जश्न रिसोर्ट, व्यास पीठ की आरती में हुईं शामिल

Must Read

मंत्री देवांगन, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत सहित कई विशिष्टजनों ने किया कथा का श्रवण
सरोज पाण्डेय का किया गया स्वागत

कोरबा। जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन ने कोरबा प्रवास पर पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय का स्वागत किया। सुश्री सरोज पाण्डेय मातनहेलिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने कथा स्थल जश्न रिसोर्ट पहुंची और कथा का श्रवण किया। मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत भी कथा स्थल पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कथा स्थल पहुंची सरोज पाण्डेय की अगुवानी की। कथा स्थल पहुंचने पर मातनहेलिया परिवार के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, विकास अग्रवाल तथा सदस्यों ने उनका स्वागत किया।


सरोज पाण्डेय, गोपाल मोदी व्यास पीठ की आरती में शामिल हुए और कथा वाचक एवं जीवन प्रबंधन गुरू पंडित विजय शंकर मेहता का आशीर्वाद लिया।

कथा श्रवण से आत्मानुभूति – सरोज पाण्डेय

सरोज पाण्डेय ने अपने समर्थकों के साथ मातनहेलिया परिवार द्वारा जश्न रिसोर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से आत्मानुभूति होती है और मन-मस्तिष्क को भगवान कृष्ण की अद्भूत कथा से असीम शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि पंडित विजय शंकर मेहता की वाणी में वह ऊर्जा है कि उनके द्वारा बोले गए तथ्यपरक गीता के श्लोक एवं शब्द जीवन के यथार्थ को सार्थक करते हैं। कोरबावासियों को इसका लाभ लेना चाहिए। भगवत कथा में वह शक्ति है कि कथा के श्रवण से मनुष्य तृप्त हो जाता है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This