Breaking news ÷अक्षय के चलते क्षेत्र में मुस्ताक़ का रसूख हो रहा था कम, इसी रंजिश में की साथियों के साथ मिलकर हत्या,देखिए विडिओ

Must Read

कटघोरा। कटघोरा के भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी मालदा गांव का मुस्ताक है, उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मुस्ताक से अक्षय की व्यावसायिक प्रतिद्वंदी थी। चुनाव के दौरान भी मुस्ताक की हार हुई थी। वहीं क्षेत्र में होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता में मुस्ताक की फोटो नहीं लगाई गई थी। इस तरह क्षेत्र में मुस्ताक़ का रसूख लगातार कम होता जा रहा था, इसके पीछे वह अक्षय गर्ग को वजह मानता था। इसी रंजिश के कारण उसने उसकी हत्या की वारदात कौन जान दिया।

घटना में एक नाबालिग भी शामिल, 4 आरोपी गिरफ्तार
मामले का मुख्य आरोपी 25 वर्षीय मुस्ताक अहमद ग्राम मल्दा है। दूसरा आरोपी विश्वजीत ओगरे ग्राम सिंघिया कोरबी व तीसरा आरोपी गुलशन पनिका निवासी ग्राम सिंघिया कोरबी निवासी तथा चौथा आरोपी कटघोरा थाना क्षेत्र का ही 15 वर्षीय नाबालिग है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के अनुसार यह घटना व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और चुनावी रंजिश के कारण का हुआ। बताया गया कि घटना के लिए षडयंत्र एक दिन पहले से बन गया था किंतु मौका नहीं मिलने के कारण दूसरे दिन घटना को अंजाम दिया गया। घटना का कारण पंचायत स्तर पर सड़क के काम को लेकर प्रतिस्पर्धा और मृतक के झगड़ालू प्रवृत्ति के होने के कारण आए दिन विवाद और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को बार-बार नीचा दिखाने को भी कारण बताया गया। बताया गया कि आरोपी गुलशन ने आगे-आगे बाइक से घटना स्थल तक पहुंच कर सूचना देने का काम किया और बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुस्ताक अहमद ने चाकू से और विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया। आरोपी जिस कार में बैठ कर गए थे, वो अर्बन क्रूजूर की है, जिसे बरामद कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू और कुल्हाड़ी भी बरामद हो गया है।

- Advertisement -
Latest News

आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, डूमरकछार में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार

थाना क्षेत्र के डूमरकछार में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, मुख्यमार्ग किनारे ढाबानुमा दुकान में देशी- अंग्रेजी का खुला...

More Articles Like This