वैलेंटाइन वीक में प्यार नहीं, लापरवाही दिखी..! टंकी पर बैठी युवती..! तेज रफ्तार में बाइक चलाता रहा युवक..! कपल के रोमांस का वीडियो वायरल…

Must Read

कांकेर। फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है और इसी महीने वैलेंटाइन डे भी मनाया जाता है। इन दिनों प्रेमी जोड़े अपने-अपने अंदाज़ में प्यार का इज़हार करते नजर आते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कपल का रोमांस चर्चा का विषय बन गया, जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

नेशनल हाईवे पर चलती बाइक में दिखा खतरनाक रोमांस

कांकेर जिले से सामने आए वायरल वीडियो में एक युवक-युवती चलती बाइक पर बेहद लापरवाही भरा रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह मामला चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 का बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार बाइक पर कपल अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालता नजर आया।

बाइक की टंकी पर बैठी युवती, युवक से लिपटी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बाइक चला रहा है, जबकि युवती सामने की ओर मुंह करके बाइक की टंकी पर बैठी हुई है और युवक से लिपटी नजर आ रही है। सड़क पर इस तरह का रोमांस न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर हादसे का कारण भी बन सकता था।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में सामने आया कि वीडियो करीब तीन महीने पुराना है। बाइक चालक की पहचान मालगांव छोटेपारा निवासी परमेश्वर विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटा गया चालान

यातायात पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 3 महीने पुराना है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को युवक के खिलाफ एक हजार रुपए का चालान काटा है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This