छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक का कोरबा आगमन, समाजजनों ने किया आत्मीय स्वागत

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक अपने एकदिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। उनके आगमन पर समाज के लोगों ने पंचवटी गेस्ट हाउस में गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर समारू बरेठ, मिलाप बरेठ, बिहारी बरेठ, दर्शन रजक, मनोज रजक, बबलू शांडिल्य, ललित, विकास निर्मलकर (विक्की) सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रहलाद रजक ने समाज के लोगों से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
उपस्थित समाजजनों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कोरबा आगमन पर आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन

0 शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्य अतिथि का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार, जल्द तय होगी तिथि।0 रायपुर और बिलासपुर...

More Articles Like This