जिले का कोई कोना अंधेरे में न रहे: कलेक्टर दुदावत

Must Read

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली, सोलर और आवास योजनाओं पर जोर; पीएम सूर्यघर योजना को तेजी से लागू करने के निर्देश

कोरबा। कोरबा जिले को पावर हब के रूप में विकसित करते हुए प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी कोना बिजली की रोशनी से वंचित न रहे। चाहे परंपरागत बिजली हो या सौर ऊर्जा, हर दूरस्थ क्षेत्र तक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से दूरस्थ और आदिवासी बहुल इलाकों में बिजली व्यवस्था, आवास निर्माण और सोलर पैनल स्थापना पर फोकस रहा।

कलेक्टर ने बंद पड़ी योजनाओं के बैंक खातों को तत्काल बंद कर शेष राशि शासन को जमा करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में किसी भी पात्र व्यक्ति के छूटने न पाए, इसके लिए क्षेत्रवार सर्वे कराने को कहा।

पीएम आवास और पीएम जनमन योजना की समीक्षा में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग तथा जनपद सीईओ को साप्ताहिक आधार पर कम से कम 250 आवासों की प्रगति सुनिश्चित करने के लक्ष्य दिए गए।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों के घरों में सोलर पैनल लगाने की प्रगति पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र स्थापना के निर्देश दिए।

सीएसईबी अधिकारियों से कहा गया कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सूर्यघर योजना के प्रति जागरूक करें। लीड बैंक अधिकारी को योजना के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर लोन स्वीकृत करने को कहा।

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के लिए विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने, सत्यापन पूरा करने तथा पीएमश्री स्कूलों में स्वीकृत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग: उमस भरी गर्मी का ‘टॉर्चर’, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बेचैनी; राहत की उम्मीद…

कोरबा।  औद्योगिक नगरी कोरबा में मौसम के मिजाज ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से...

More Articles Like This