कोरबा में मंत्री के स्वागत पोस्टर पर विवाद: युवक ने मंत्री का पोस्टर फाड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, धार्मिक परिसर में जमकर हुआ हंगामा

Must Read

कोरबा।     वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत पोस्टरों को लेकर रविवार को कोरबा शहर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब सीएसईबी चौक पर लगे एक बड़े पोस्टर को एक युवक ने डंडे से फाड़ डाला। राहगीरों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह दृश्य देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता तुरंत वहां पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। जब उससे पोस्टर फाड़ने का कारण पूछा गया तो उसने संतोषजनक जवाब देने के बजाय बदसुलूकी करना शुरू कर दिया। इस पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी।

पिटाई से बचने के लिए युवक भागकर पास स्थित एक धार्मिक परिसर में घुस गया। भाजपा कार्यकर्ता वहां भी पीछे-पीछे पहुंच गए। लेकिन धार्मिक परिसर में मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की और इस दौरान झड़प बढ़ गई। देखते ही देखते स्थिति उलझ गई और धार्मिक परिसर में मौजूद लोगों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई पार्षद और स्थानीय नेता भी सीएसईबी चौक पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच माहौल गर्म हो गया और तनाव तेजी से बढ़ने लगा। इसी बीच नगर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाइश और सख्ती दोनों का इस्तेमाल कर स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पोस्टर फाड़ने वाले युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। उसके खिलाफ अज्ञात के रूप में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में देर शाम तक तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण कर लिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

बिरसा मुंडा जयंती पर धर्मजयगढ़ में गूंजेगा जनजातीय गौरव का शंखनाद! स्मृति ईरानी ने लिया तैयारियों का जायजा, गोपाल मोदी सहित दिग्गज नेता रहे...

धर्मजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशभगवान बिरसा...

More Articles Like This