सीतामणी चौक में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद

Must Read


कोरबा। सीतामणी चौक में कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।


कथा के छठवें दिन प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह एवं कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव विशेष रूप से कथा स्थल पहुंचे। सभी पदाधिकारियों ने व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य तारेंद्र कृष्ण महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।


इस दौरान कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। भजनों और कथा प्रवचन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे तथा पूरे समय भक्ति रस में डूबे रहे। कथा के समापन पर “जय श्रीकृष्ण” और “राधे-राधे” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया।


आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच संपन्न हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत होंगी छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां, विकास की संभावनाएं और निवेश के अवसरCEO राउंडटेबल में सिंगापुर...

More Articles Like This