पूर्व मंत्री ने ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों को दिलाई शपथ, अभी आप सभी के लिए परीक्षा का समय: जयसिंह

Must Read

कोरबा। विधानसभा कोरबा के ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक अध्यक्षों एवं दसों मंडल अध्यक्षों को शपथ दिलाई।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको, दर्री – जमनीपाली, कुसमुण्डा, एवं कोरबा ब्लॉक के अध्यक्षों क्रमश: ए डी जोशी, राजेन्द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, पालुराम साहु सहित मंडल अध्यक्षगण देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, सुकसागर निर्मलकर एवं प्रदीप जायसवाल, मनीष शर्मा एवं जवाहर निर्मलकर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी आप सभी के लिए परीक्षा का समय है ।

आपको प्रदेश कांग्रेस एवं एआईसीसी कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है । वर्तमान समय में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं आमजनों को बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है, चाहे वह एसआईआर का मामला हो, धान खरीदी का मामला हो या? फिर मनरेगा का मामला हो। श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि किस तरीके से कोरबा विधानसभा में फर्जी आवेदन लगाकर पात्र मतदाताओं के नाम विलोपित कराया जा रहा है, जो मूलत: कांग्रेस के विचारधारा को मानने वाले हैं। इस प्रकार से मनरेगा को नियमों में सुधार करने के नाम पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया गया और ग्रामीणों के जीवनदायनी रोजगार गारंटी योजना को कमजोर किया गया है, वहीं पूरे प्रदेश भर में शुरू से लेकर अंत तक किसान धान खरीदी केन्द्रों के अव्यवस्था को लेकर परेशान रहे हैं। धान खरीदी बंद होने के बाद भी आज भी अनेकों किसान धान बेचने से वंचित रह गये हैं । श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी लेनी होगी। सभी नवनियुक्त ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि एआईसीसी का जो मुद्दा रहेगा, यहाँ पर सबको साथ लेकर उसी मुद्दे पर काम करेंगे, साथ ही बूथ स्तर पर कांग्रेस को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। समारोह को जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, इंटक अध्यक्ष रामइकबाल ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -
Latest News

बिरसा मुंडा जयंती पर धर्मजयगढ़ में गूंजेगा जनजातीय गौरव का शंखनाद! स्मृति ईरानी ने लिया तैयारियों का जायजा, गोपाल मोदी सहित दिग्गज नेता रहे...

धर्मजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशभगवान बिरसा...

More Articles Like This