वार्ड 25 शिवाजी नगर व वार्ड 29 मुडापार बस्ती में स्वच्छता का सघन निरीक्षण, आयुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। नगर पालिका निगम के आयुक्त महोदय ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर तथा वार्ड क्रमांक 29 मुडा पार बस्ती क्षेत्र का सघन स्वच्छता निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति, कचरा उठाव तथा अन्य स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और कहीं भी कचरे का ढेर या गंदगी दिखाई न दे। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई, कचरे के समय पर उठाव तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान निगम के अमले को यह भी निर्देशित किया गया कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए और वार्डों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाए।
आयुक्त ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है तथा इसमें नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This