SECl मे 1600  शिक्षु पदो पर प्रशिक्षण का अवसर, 17 मार्च  से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

Must Read

कोरबा, 14 मार्च । South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 1600 शिक्षु (Apprentice) पदों पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए कंपनी की भूमिगत एवं ओपन कास्ट खदानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कंपनी के अनुसार चयनित स्नातक और तकनीशियन प्रशिक्षुओं को विभिन्न अभियान्त्रिकी एवं सामान्य शाखाओं में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इसके तहत खनन, सिविल, विद्युत, यांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार सहित अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पदों का विवरण इस प्रकार है —

  • स्नातक शिक्षु (खनन अभियांत्रिकी) – 200
  • स्नातक शिक्षु (सिविल अभियांत्रिकी) – 20
  • स्नातक शिक्षु (विद्युत अभियांत्रिकी) – 30
  • स्नातक शिक्षु (यांत्रिकी अभियांत्रिकी) – 30
  • स्नातक शिक्षु (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी) – 10
  • स्नातक शिक्षु प्रशासन (बीबीए) – 25
  • स्नातक शिक्षु कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) – 100
  • स्नातक शिक्षु वाणिज्य (बीकॉम) – 50
  • स्नातक शिक्षु विज्ञान (बीएससी, केमिस्ट्री) – 35
  • तकनीशियन शिक्षु (खनन अभियांत्रिकी) – 900
  • तकनीशियन शिक्षु (खनन सर्वेक्षण) – 40
  • तकनीशियन शिक्षु (सिविल अभियांत्रिकी) – 40
  • तकनीशियन शिक्षु (विद्युत अभियांत्रिकी) – 50
  • तकनीशियन शिक्षु (यांत्रिकी अभियांत्रिकी) – 50
  • तकनीशियन शिक्षु (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी) – 20

आवेदन केवल NATS 2.0 पोर्टल में पंजीकृत उम्मीदवार ही कर सकेंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -
Latest News

गांधी जयंती पर चरण दास महंत का सरकार पर तीखा हमला, बोले—जनता के पैसे का लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए,देखिए विडिओ

कोरबा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण...

More Articles Like This