रायपुर, 22 जून। Raipur Airport : छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में रविवार को उस वक्त दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भाजपा सांसद चिंतामणि महाराज रायपुर एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं ने शिष्टाचार निभाते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया, लेकिन उनके बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे, जबकि सरगुजा से भाजपा सांसद चिंतामणि महाराज संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने एयरपोर्ट पहुंचे थे। बताया जाता है कि चेक-इन से पहले चिंतामणि महाराज वेटिंग हॉल में बैठे थे। इसी दौरान राहुल गांधी वहां पहुंचे। चिंतामणि महाराज ने उन्हें देखकर नमस्कार किया, जिसका राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। दोनों कुछ देर तक पास-पास बैठे रहे, लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई। गौरतलब है कि चिंतामणि महाराज कभी कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं और पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। ऐसे में एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। चिंतामणि महाराज ने बताया कि वे संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पहुंचने पर दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और चेक-इन तक कुछ समय वेटिंग हॉल में मौजूद रहे, लेकिन किसी विषय पर चर्चा नहीं हुई।
Updated:
Raipur Airport पर दिलचस्प नजारा…! राहुल गांधी और भाजपा सांसद की मुलाकात…लेकिन चुप्पी बरकरार…दोनों की तस्वीर बनी चर्चा का विषय
Must Read
Latest News
SECL की गेवरा परियोजना के तहत,रोजगार में हक की लड़ाई तेज: भिलाई बाजार के मूलनिवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा :- जिले के भिलाई बाजार क्षेत्र के ग्रामवासियों ने अपनी जमीन और आजीविका पर पड़े प्रभाव को लेकर अब...















